औरंगाबाद, दिसम्बर 4 -- अधिवक्ता संघ, औरंगाबाद में भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेन्द्र प्रसाद की 141वीं जयंती के सम्मान में अधिवक्ता दिवस समारोह मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष संजय सिंह और संचालन सचिव सिद्धेश्वर विद्यार्थी ने किया। मुख्य अतिथि व्यवहार न्यायालय, औरंगाबाद के प्रधान जिला जज राजकुमार वन और विशिष्ट अतिथि परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश अरूण कुमार, जिला जज प्रथम विश्व विभूति गुप्ता, जिला जज तृतीय अशोक कुमार गुप्ता, जिला जज चतुर्थ दिव्या वशिष्ठ, जिला जज छह निशित दयाल थे। क्रार्यक्रम व्यवस्थापक अधिवक्ता संघ के पूर्व सचिव सह समाजसेवी अधिवक्ता कौशल कुमार सिंह थे। अतिथियों ने सर्वप्रथम भारतरत्न डॉ राजेन्द्र प्रसाद के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर दीप जला कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। प्रधान जिला जज राजकु...