हाथरस, जनवरी 9 -- सहपऊ। क्षेत्र के गांव करकौली में विद्युत शिविर का आयोजन किया गया । यह जानकारी देते हुए अवर अभियन्ता धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि करकौली विद्युत शिविर के अलावा सहपऊ विद्युत उपकेन्द्र पर राजस्व की वसूली की गई । दोनों स्थानों पर 1.58 लाख रु की वसूली की गई। करकौली में 40 हजार रु के साथ जिन दो बिजली उपभोक्ताओं पर बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज हुई थी । उनको बिजली योजना का लाभ देते हुए 18 हजार रु जमा कराया । सहपऊ विद्युत उपकेन्द्र पर एक लाख रु का राजस्व जमा किया गया । इस दौरान दाताराम टीजी -2 अमित कुमार लाइनमैन रामप्रकाश आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...