भागलपुर, मई 17 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। बरारी शमशान घाट स्थि विद्युत शवदाह गृह बीते 29 मार्च से अधिकांश समय बंद रहा है। इसकी वजह से लोगों को अंतिम संस्कार में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऑपरेटर रितेश राणा के अनुसार, 29 मार्च को भट्टी का क्वाइल जल गया था, जिसके बाद से यह निष्क्रिय पड़ा है। कई बार इसे ठीक कराने का प्रयास भी विफल साबित रहा। विगत 4 मई को निजी मिस्त्री को बुलाया गया जिसने क्वाइल ठीक किया। लेकिन उसने ट्रांसफॉर्मर के एक फेज में खराबी बताई। दो दिन बाद, 6 मई को शवदाह गृह का ट्रांसफॉर्मर दोबारा खराब हो गया। सरकारी मिस्त्री ने उन लोगों को बताया कि ट्रांसफॉर्मर में समस्या है, इसके भीतर का क्वाइल पूरी तरह से खराब हो चुका है। इसे बदलने के बाद ही समस्या का समाधान हो सकेगा। इसके बाद नगर आयुक्त और बिजली विभाग के अधिकारियों को पत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.