रुद्रपुर, मार्च 5 -- खटीमा, संवाददाता। खटीमा ऊर्जा निगम की टीम में देर शाम कई गांवों में छापामार कर कटिया डालकर चोरी करते हुए 11 घरों में बिजली चोरी पकड़ी। मामले में बिजली चोरी के आरोप में केस दर्ज किया गया है। मंगलवार की शाम को हल्दी घेरा पावर स्टेशन के अंतर्गत ग्राम बडिंया निवासी शिव चरन, चंदेली निवासी कश्मीर, जीत सिंह, बलविंदर सिंह, भान सिंह, बलजिंदर सिंह, ग्राम हल्दी निवासी जगतार सिंह, ग्राम मझोला निवासी राम आसरे, मदन लाल, धर्म पाल, ग्राम रघुलिया निवासी गुरु चरन सिंह समेत ग्यारह लोग कटिया डालकर बिजली चोरी करते पकड़े गए। उपखंड अधिकारी ऊर्जा निगम अंबिका यादव ने मामले में सभी पर केस दर्ज कराया है। इधर, दो दिवसीय विद्युत कैंप में बड़े बकायादारों से आठ लाख रुपये वसूल किए औऱ 20 कनेक्शन भी काटे गए। वहीं सभी लोगों से शिविर में बिजली संबंधी काम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.