भभुआ, जनवरी 19 -- विद्युत बोर्ड के सहायक अभियंता ने बेलांव थाने में आवेदन दिया बोलीं थानाध्यक्ष, मुकदमा दर्ज कर पुलिस कर रही है कानूनी कार्रवाई (पेज तीन) रामपुर, एक संवाददाता। जिले में भारत माला परियोजना के तहत एक्सप्रेस-वे निर्माण करा रही पीएनसी कंपनी पर विद्युत बोर्ड ने न सिर्फ सोमवार को बेलांव थाने में मुकदमा दर्ज कराया, बल्कि 5 लाख रुपए की क्षतिपूर्ति का दावा भी किया है। विद्युत बोर्ड के सहायत अभियंता राकेश प्रभाकर द्वारा थाने में दिए गए आवेदन में कहा गया है कि पीएनसी कंपनी के डंपर के धक्का से बिजली के पांच विद्युत पोल और एक ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हुए हैं। सहायत अभियंता ने लिखा है कि इससे बिजली बोर्ड को पांच लाख रुपए की क्षति हुई है। शुक्रवार को पीएनसी कंपनी के अज्ञात डंपर से मिट्टी भराई के दौरान धक्का लगा, जिससे उक्त विद्युत उपकरण ...