फिरोजाबाद, जून 23 -- भाजपा प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर रविवार देर शाम महानगर अध्यक्ष ने महानगर मंडल कार्यसमिति की घोषणा की। जिसे लेकर कार्यकर्ताओं में सोशल मीडिया पर रार छिड़ गई है। कई कार्यकर्ताओं का कहना है कि पार्टी में काम नहीं करने वालों को इस कार्यसमिति में पदाधिकारी बना दिया है और इनमें से अधिकांश सक्रिय सदस्य भी नहीं हैं। भाजपा महानगर अध्यक्ष सतीश दिवाकर ने मटसेना मंडल की कार्यसमिति की घोषणा करते हुए भारत सिंह वर्मा को अध्यक्ष, राम प्रताप गुर्जर, ममता देवी, प्रदीप राजपूत, शशि दिवाकर, मनीष कुशवाहा और रूपेंद्र वर्मा को मंडल उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सूची को देखा तो रार छिड़ गई। किसी का कहना है कि घोर तानाशाही इसमें कुछ लोग ऐसे हैं, जिन्होंने पार्टी के लिए कभी काम नहीं किया। सक्रिय सदस्य भी नहीं रहे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.