हरिद्वार, जून 23 -- टिबड़ी बिल्वकेश्वर हिल बाईपास मार्ग पर बिजली के दो खंभों और उनमें लगी केबिल में सोमवार तड़के आग लग गई। इसके बाद आग आसपास के तारों में फैलने लगी। सूचना मिलने पर फायर टीम ने आग को काबू किया। बिल्वकेश्वर रोड पर मेला अस्पताल के सामने सड़क किनारे लगे बिजली के पोलों में अचानक आग लग गई। साथ ही लोगों के घरों में विद्युत सप्लाई के लिए पोल पर लगे तार भी आग की चपेट में आ गए। इस दौरान सड़क पर वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई। पोल पर लगे प्रचार सामग्री भी आग में जल गई। भीषण रूप में आग आसपास फैलने लगी। मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों विद्युत पोल में आग लगने की सूचना फायर विभाग को दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.