गाज़ियाबाद, नवम्बर 15 -- गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। विद्युत निगम स्मार्ट मीटर पर हो रही भ्रांतियां दूर कराएगा। विद्युत उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर लगाने के फायदे बताए जाएंगे। साथ ही ज्यादा बिल नहीं आने की जानकारी दी जाएगी। जनपद में स्मार्ट मीटर लगाने का काम धीमी गति से चल रहा। तीनों जोन में एक लाख दो हजार स्मार्ट मीटर लगे हैं। शासन के आदेश पर स्मार्ट मीटर निशुल्क लगवाए जा रहे। दरअसल, स्मार्ट मीटर को लेकर भ्रांतियां हैं। लोगों को शक है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिल ज्यादा आएगा। यही कारण है कि लोग स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध कर रहे हैं। विद्युत निगम के अधिकारी लोगों से संपर्क कर स्मार्ट मीटर पर हो रही भ्रांतियां दूर कराएगा। विद्युत निगम के मुख्य अभियंता नरेश भारती ने बताया किजोन-एक (गाजियाबाद) में करीब ढाई लाख विद्युत उपभोक्ता हैं। यहां ...