नोएडा, जनवरी 13 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। विद्युत निगम को बिजली लाइनों के बीच आ रहे पेड़ों की छंटाई के लिए अब प्राधिकरण के उद्यान विभाग पर निर्भर नहीं रहना होगा। विद्युत निगम को इस काम के लिए पावर कॉरपोरेशन से मशीन मिल गई। इस मशीन का विद्युत निगम ने इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है। विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता (तकनीकी) विवेक कुमार ने बताया कि पेड़ों की छंटाई के लिए मशीन देने का प्रस्ताव बनाकर मुख्यालय को भेजा गया था। मुख्यालय ने प्रस्ताव को स्वीकार कर मशीन भेज दी। इसके लिए कर्मचारियों की तैनाती भी कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.