बदायूं, मई 11 -- विद्युत निगम और विजिलेंस के अधिकारियों की संयुक्त टीम ने शहर के कई मोहल्लो में चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान बिजली चोरी करते पकड़े जाने पर आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। 75 बकाएदारों के कनेक्शन काटे गए। संदिग्ध हालत में मिले बिजली मीटरों को बदलवाया गया। शनिवार को विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता संजीव कुमार के नेतृत्व में उपखंड अधिकारी सुमित साहू ने निगम व विजिलेंस की टीम के साथ शहर के मोहल्ला सोथा,कादरी कॉलोनी,चक्कर की सड़क आदि मोहल्लों में बिजली चोरी रोकने व बकाया वसूली को लेकर अभियान चलाया। अभियान के दौरान 75 बकाएदारों के कनेक्शन काटे गए। बिजली चोरी करने वालों पर शिकंजा कसते हुए आठ लोगों पर विद्युत अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया। मीटरों में गड़बड़ी मिलने पर संदिग्ध मीटरों को बदलवाया गया। उपखंड अधि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.