घाटशिला, मई 4 -- बहरागोड़ा।सविद्युत चोरी रोकने के लिए बहरागोड़ा में विद्युत सहायक अभियंता अमीर हमजा के नेतृत्व में विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया। यह अभियान सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक चला। जिसमें जगन्नाथपुर पावर हाउस के अलकेंडू कुईला,लक्ष्मीकांत महाकुड़,तापस कु मंडल समेत कई विद्युत अधिकारियों और कर्मियों शामिल थे। इस दौरान 7 लोगों को अवैध रूप से बिजली उपयोग करते हुए पकड़ा गया। जिन पर भारतीय विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 135/138 के तहत मामला दर्ज किया गया है। साथ ही भारी क्षतिपूर्ति शुल्क भी वसूला गया है। अभियुक्तों की सूची एवं जुर्माना विवरण :- 1.फुरमार मुर्मू,बनियाकुंदर, भूतिया पंचायत ( हुक करके घरेलू कार्य हेतु बिजली चोरी करते पकड़ाया) - Rs.6250/- 2.सुरु मुर्मू बनियाकुंदर, भूतिया पंचायत(हुक करके घरेलू कार्य हेतु बिजली चोरी करते पकड़ाया) ...