किशनगंज, नवम्बर 7 -- किशनगंज। संवाददाता विद्युत विभाग के द्वारा एक विद्युत उपभोक्ता के विरुद्ध अवैध रूप से विद्युत का उपयोग करने के मामले में बुधवार को किशनगंज सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है। विद्युत विभाग द्वारा गठित छापेमारी दल 4 नवंबर को मोतिहारा तालुका पहुंची। जहां विद्युत विच्छेद के बाद भी एक विद्युत उपभोक्ता द्वारा अवैध रूप से विद्युत कनेक्शन किया गया था। जिससे नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कम्पनी को 48899 रुपए की क्षति हुई। प्राथमिकी विद्युत विभाग के कनीय अभियंता के बयान पर दर्ज करवाई गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.