मथुरा, जनवरी 28 -- थाना क्षेत्र अंतर्गत मांट मार्ग पर नवनिर्मित भवन में काम कर रहे मजदूर की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में कर पोस्टमार्टम को भिजवाते हुए परिजनों को सूचना दे दी। कस्बा राया में एक भवन का निर्माण चल रहा है। बताते हैं कि नवनिर्मित मकान में गांव गडरिया, शाहजहांपुर निवासी अपेन्द्र गिरी (42) मजदूरी कर रहे थे। बताते हैं कि मकान पर काम करते समय जमीन रखा पाइप को उठा रहा था,तभी निर्माणाधीन मकान के ऊपर होकर जा रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से करंट लगने से गिर कर घायल हो गया। इसकी जानकारी होने पर साथी मजदूर उसे तत्काल उपचार को नजदीकी हॉस्पिटल ले गए। वहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गयी। इसकी जानकारी होने पर साथियों में मातम छा गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज परिजनों को सूचना दे दी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.