विकासनगर, अक्टूबर 1 -- विद्युत ऊर्जा आरक्षित वर्ग एसोसिएशन का अधिवेशन बुधवार को निरीक्षण भवन डाकपत्थर में संपन्न हुआ। इस दौरान एसोसिएशन की मंडल और यमुना परियोजना कार्यकारिणी का गठन किया गया। नवगठित कार्यकारिणी में अविनाश कुमार मंडल अध्यक्ष और सुभाष चंद यमुना परियोजना अध्यक्ष चुने गए। अधिवेशन के पहले सत्र में विद्युतकर्मियों की समस्याओं पर चर्चा की गई। एसोसिएशन के केंद्रीय अध्यक्ष राजवीर सिंह ने कहा कि ऊर्जा के तीनों निगमों में कर्मचारियों की समस्याओं को अनदेखा किया जा रहा है। ऊर्जाकर्मी लंबे समय से परिचालन पाली समाप्त होने के बाद सामान्य पाली आरंभ कराए जाने की मांग कर रहे हैं लेकिन प्रबंधन इस पर ध्यान नहीं दे रहा है। साल 2005 के भर्ती कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाली की मांग भी निगम प्रबंधन से की जा रही है। नई पेंशन योजना के तहत कर्मचारि...