मथुरा, दिसम्बर 22 -- नगरीय विद्युत वितरण निगम के नवागत अधीक्षण अभियंता मुदित तिवारी ने वृंदावन डिवीजन के तीन बिजलीघरों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को परखा। कमियों को सुधारने एवं उपभोक्ताओं की समस्याओं का निस्तारण जल्द से जल्द करने के निर्देश दिए। लापरवाही मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई होगी। अधीक्षण अभियंता शहरी मुदित तिवारी ने अधीनस्थ अधिकारियों के साथ छटीकरा,पागल बाबा एवं रूकमणि विहार बिजलीघर का निरीक्षण किया। सप्लाई के साथ-साथ सभी रजिस्टर चेक किए। सप्लाई की स्थिति जानी। मीटर बदलने की प्रगति देखी गई। यहां उपकरणों का रखरखाब सही प्रकार करने के निर्देश दिए। शिकायतों की मॉनीटरिंग एवं उपभोक्ताओं की शिकायतों का निस्तारण जल्द से जल्द होना चाहिए। उपभोक्ताओं द्वारा बताई जाने वाली बिजली समस्या को रजिस्टर में अवश्य दर्ज करें। बिजलीघरों पर छोटी-छोटी कम...