बुलंदशहर, मई 25 -- विद्युत उपकेंद्र पर फाल्ट के चलते कई कालोनियों में आपूर्ति प्रभावित रही। जिसके चलतेे लाेगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। क्षेत्र के कालिंदी कुंज स्थित विद्युत उपकेंद्र से प्रीत विहार, नयागंज, महेश वाटिका आदि कालोनियां जुड़ी हुई हैं। शनिवार दोपहर को अचानक विद्युत उपकेंद्र परिसर में फाल्ट हाे गया। जिसके चलते दोपहर से शाम तक आपूर्ति ठप रही। स्थानीय लोगों नेे विद्युत आपूर्ति प्रभावित होने की जानकारी विभागीय कर्मियों और अधिकारियों से ली। हालांकि से फाल्ट होने की जानकारी उन्हें मिली। उधर एसडीओ अविनाश चौधरी ने बताया कि विद्युत उपकेंद्र पर फाल्ट के चलते आपूर्ति प्रभावित हुई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...