मधुबनी, मई 15 -- अंधराठाढ़ी,निज संवाददाता। बिद्युत आपूर्ति बाधित रहने से आक्रोशित प्रखंड की अंधराठाढ़ी दक्षिण पंचायत के मधुबन गांव वार्ड संख्या 2 के उपभोक्ताओं ने बुधवार सड़क जाम कर बिरोध प्रदर्शन किया। घंटों तक इस सड़क पर आवागमन बाधित रहा था। जाम और बिरोध प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे पवन कुमार महतो ने बताया कि उनके टोले में बिगत तीन दिनों से ट्रांसफार्मर जला हुआ है। 200 घरों की आबादी इस भीषण गर्मी मे परेशान है। उनलोगों ने फोन से बिजली बिभाग के अधिकारीयों को स्थिति से अवगत कराया, बिधायक़ को भी सूचना दी किन्तु किसी ने भी संज्ञान मे नही लिया। विवश होकर वे लोग सड़क जाम और प्रदर्शन करने के लिए बाध्य हुए हैं। कनीय अभियंता ने पूछने पर बताया कि दो दिन पहले ठनका गिरने से ट्रांसफार्मर जल गया। जल्द ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...