बागपत, जनवरी 8 -- अमीनगर सराय। नगर में विद्युत अधिकारियों ने लाइनमैन व पेट्रोलमैन संविदाकर्मियों के साथ एक बैठक की। बैठक में संविदाकर्मियों को अधिकारियों ने सुरक्षा उपकरणों का प्रयोग करने की सलाह व जरुरी टिप्स दिये। इस दौरान क्षेत्र के बिजलीघरों पर काम करने वाले संविदाकर्मी लाइनमैन उपस्थित रहे। उपखंड अधिकारी विनय कुमार शर्मा ने बताया कि सोमवार को बड़ागांव बिजलीघर पर तैनात सोनू की किसी कारणवश विद्युत करंट लगने से मौत हो गई यह बहुत पीड़ादायक है। उन्होंने बैठक में मौजूद सभी कर्मचारियों से विद्युत लाइन पर काम करते हुए दिए गए सुरक्षा उपकरणों का प्रयोग करने की सलाह दी । कोई भी कर्मचारी अगर सुरक्षा उपकरणों के बिना काम करते पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। लाइनमैन को शटडाउन मोबाइल फोन पर नहीं दिया जाएगा उसे बिजलीघर पर जाकर लिखित में देकर श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.