बस्ती, मई 14 -- बस्ती, निज संवाददाता। डीएम रवीश गुप्ता की अध्यक्षता में कर करेत्तर की समीक्षा बैठक कलक्ट्रेट सभागार में हुई। डीएम ने राजस्व वसूली से जुड़े समस्त विभागीय अधिकारी को निर्देश दिया कि दिये गये लक्ष्य के अनुरूप वसूली सुनिश्चित करें। यदि किसी विभागीय अधिकारी की ओर से वसूली में शिथिलता बरती जाती है तो उनके विरूद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने जोर देते हुए कहा कि राजस्व वसूली से ही सरकार तमाम जनकल्याणकारी योजनाओं का संचालन कर रही है। इसलिए राजस्व वसूली को सभी विभागीय अधिकारी प्राथमिकता से लें। विशेष रूचि लेकर वसूली करके अपने लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करें। बैठक में समीक्षा के दौरान डीएम ने पाया कि विद्युत, वाणिज्य कर, खनन, भू-राजस्व, बाट-माप, समाजिक वानिकी, नगरपालिका, गेहूं खरीद योजना, वसूली प्रमाण पत्र की वसूली लक्ष्य से क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.