रांची, जनवरी 22 -- रांची। विद्या विकास पब्लिक स्कूल में गुरुवार को वार्षिक प्रदर्शनी 'इंडेवर 2026' का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता और वैज्ञानिक सोच का परिचय देते हुए विज्ञान, कला, सामाजिक विज्ञान, गणित और पर्यावरण संरक्षण जैसे विविध विषयों पर आधारित लगभग 1200 परियोजनाओं और प्रारूपों (मॉडल) का प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने विद्यार्थियों के द्वारा बनाए गए प्रारूपों की सराहना की और नवाचार की दिशा में कार्य करते रहने को प्रेरित किया। निदेशक प्रभा सिंह व प्रधानाचार्य जया प्रसाद ने विद्यार्थियों की मेहनत और रचनात्मकता की प्रशंसा की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...