रुद्रपुर, दिसम्बर 19 -- खटीमा, संवाददाता। रामकुमारी अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर में विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के तत्वावधान में सप्त शक्ति संगम कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता मोहनी पोखरिया एवं पूर्व प्रधानाध्यापिका सावित्री कन्याल रहीं। अध्यक्षता इंदु अग्रवाल ने की, जबकि मंचासीन अतिथियों में शोभा बोरा, सप्त शक्ति संगम विद्यालय संयोजिका पूनम बिष्ट तथा प्रेरणादायक महिला परमेश्वरी देवी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य भगत सिंह बोरा, अध्यक्ष घनश्याम अग्रवाल, हरिनारायण अग्रवाल एवं महिला अतिथियों द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन आचार्या अंजू धामी ने किया। यहां नारी शक्ति की गरिमा, समाज में उनकी भूमिका तथा शिक्षा एवं संस्कारों में उनके योगदान पर सारगर्भित विचार रखे गए। कार्यक्रम के मध्य उत्त...