शामली, अप्रैल 29 -- शहर के सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में महर्षि परशुराम जयंती धूमधाम से मनाई गई। सर्वप्रथम विद्यालय के प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार, शिक्षकों व बालिकाओं ने मां सरस्वती, ओम, मां भारती व महर्षि परशुराम के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पुष्पार्चन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए विद्यालय की बालिका अदिति ने भजन गाकर वातावरण को आनंदमय कर दिया। तत्पश्चात प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार ने बालिकाओं को महर्षि परशुराम के जीवन से अवगत कराते हुए कहा कि उनका जन्म एक ब्राह्मण परिवार में हुआ था। वह ऋषि जमदग्नि व रेणुका के पुत्र थे। वे विष्णु का छठा अवतार माने जाते हैं। उन्होंने पृथ्वी को 21 बार क्षत्रिय मुक्त कराया और धर्म का प्रचार प्रसार किया। हमें भी अपने पूर्वजों के समान पृथ्वी की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए। इस अव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.