शामली, दिसम्बर 11 -- शहर के सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तृतीय सर संघचालक मधुकर दत्तात्रेय देवरस बालासाहेब व साहित्यकार सुब्रमण्यम भारती की जयंती मनाई गई। प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार ने उनके चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित किया। कहा कि उनका जन्म नागपुर में हुआ था। वह एक सच्चे देशभक्त, कुशल नेतृत्व कर्ता, बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। 6 जून 1973 को उन्हें तृतीय सर संघ संचालक के पद पर आसीन किया गया। उनकी प्रेरणा और कुशल मार्गदर्शन से सत्याग्रह आंदोलन सफल हुआ। उनके कार्यकाल में स्वयंसेवकों ने आदिवासी क्षेत्रों में अनेक सेवा कार्य किये। इनसे प्रेरणा लेकर हमें अपने समाज को सुदृढ़ और राष्ट्र को विकसित करना चाहिए। अमित कुमार ने महान साहित्यकार सुब्रमण्यम भारती के जीवन से बालिकाओं को अवगत कराया। इस अवसर पर संजीव क...