रामगढ़, नवम्बर 11 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि। झारखंड राज्य के 25 वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में मंगलवार को विकास नगर स्थित श्री कृष्ण विद्या मंदिर के प्रांगण में विविध सांस्कृतिक और रचनात्मक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य एम कृष्णा चंद्रा ने छात्रों को झारखंड की रजत जयंती की बधाई देते हुए बिरसा मुंडा की वीरगाथा और झारखंड की समृद्ध संस्कृति पर प्रेरक विचार साझा किए। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका ऊषा सिंह और सारिक आलम ने किया। छात्रों ने चित्रकला, निबंध लेखन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से झारखंड की परंपरा, लोककला और सभ्यता को जीवंत कर दिया। कक्षा तीसरी से ग्यारहवीं तक के बच्चों ने अपनी कल्पनाशक्ति और प्रतिभा से सभी का मन मोह लिया। चित्रकला प्रदर्शनी में छात्रों ने झारखंड की लोक संस्कृति, नृत्य, जनजातीय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.