शामली, जुलाई 12 -- शहर के सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में शुक्रवार को एक विशेष केरियर गाइडेंस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर लेफ्टिनेंट कर्नल सचिन शर्मा उपस्थित हुए। उन्होंने छात्राओं को अपने अनुभव साझा करते हुए सेना में भर्ती की प्रक्रिया, विभिन्न विभागों में केरियर के अवसरों, अनुशासन, समर्पण और परिश्रम के महत्व पर विस्तार से चर्चा की। कर्नल शर्मा ने छात्राओं को बताया कि आज के दौर में लड़कियों के लिए भी सेना और अन्य रक्षा सेवाओं में अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने छात्राओं का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि दृढ़ संकल्प और सही मार्गदर्शन से किसी भी क्षेत्र में सफलता प्राप्त की जा सकती है। कार्यक्रम के अंत में छात्राओं ने लेफ्टिनेंट कर्नल शर्मा से अपने सवाल भी पूछे, जिनका उन्होंने बहुत सरल शब्दों में उत्तर देकर सबका उत्साहवर्धन किया।...