लोहरदगा, जून 23 -- लोहरदगा, संवाददाता। मनोहर लाल अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज, लोहरदगा में 12वीं कला और विज्ञान की प्रथम त्रैमासिक परीक्षा उत्सव आयोजित मनोहर लाल अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज, लोहरदगा में 12वीं विज्ञान और कला की प्रथम त्रैमासिक परीक्षा शुरू हुई। परीक्षा की शुरुआत कालेज की प्रभारी नीतू कुमारी और शिक्षक-शिक्षिकाओं के द्वारा विद्यार्थियों को तिलक लगाकर और मुंह मीठा कर किया गया। यह त्रैमासिक परीक्षा जैक द्वारा ली जाने वाली मुख्य परीक्षा के अनुरूप ही आयोजित की जाती है। जिससे विद्यार्थियों को 12वीं की बोर्ड परीक्षा की तैयारी को विशेष बल मिले। प्रथम दिवस में 12वीं कला और विज्ञान की अर्थशास्त्र की परीक्षा सम्पन हुई। त्रैमासिक परीक्षा में सभी छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.