शामली, अगस्त 6 -- शहर के सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की बालिकाओं ने विद्या भारती की विभागीय खेल कूद प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय व जनपद का नाम रोशन किया। खेल शिक्षिका रेनू ने बताया कि 2 अगस्त को लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर जानसठ रोड मुजफ्फरनगर में आयोजित विभागीय खेलकूद प्रतियोगिता में विद्यालय की छात्राओं हर्षिता ने 600 मीटर दौड़ व लंबी कूद में गोल्ड व सिल्वर मेडल, मानवी ने 100 व 200 मीटर दौड़ में गोल्ड मेडल, स्वाति ने 600 मीटर में, अनुष्का ने चक्का फेंक में सिल्वर मेडल, अंडर-17 में राधिका ने 800 मीटर, सिमरन ने 300 मीटर वंशिका ने 1500 मीटर, आरुषि ने 400 मीटर दौड़ में गोल्ड मेडल जीता है। अंडर-19 में वंशिका चौधरी ने 1500 मीटर, जया मलिक ने 100 मीटर दौड़ में गोल्ड मेडल प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.