लखीमपुरखीरी, नवम्बर 16 -- सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज में दो दिवसीय बाल दिवस कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के तहत बच्चों ने बौद्धिक गतिविधियों और खेलकूद प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लिया। पहले दिन सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक नर्सरी से कक्षा 12 तक के विद्यार्थियों ने म्यूजिकल चेयर, चेस प्रतियोगिता, रुमाल छू, खो-खो, बैडमिंटन, रस्साकशी, मेढक दौड़ सहित विभिन्न रोचक प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक प्रतिभा दिखाई। दूसरे दिन विद्यार्थियों ने हिन्दी एवं अंग्रेजी सुलेख प्रतियोगिता तथा चित्रकला प्रतियोगिता में भाग लेकर अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को विजयी घोषित कर पुरस्कृत किया गया। विद्यालय के उप प्रधानाचार्य कौशल किशोर मिश्रा, शारीरिक शिक्षा प्रमुख महेन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.