सासाराम, अप्रैल 27 -- दिनारा, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में विद्यालय स्तरीय मशाल प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस संबंध में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सरोज कुमार ने बताया कि मशाल कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यालय स्तर से खेल संस्कृति का विकास करते हुए बच्चों में खेल प्रतिभा की पहचान करना, उनके सर्वांगीण विकास व खेल के लिए अवसर सृजन करना है। कहा कार्यक्रम को लेकर गत शुक्रवार से रविवार तक क्षेत्र की सभी प्राथमिक, प्रारंभिक व उच्च विद्यालयों में अंडर 14 व अंडर 16 बच्चों के बीच प्रतियोगिता करायी गई। जिसमें एथलेटिक्स (क्रिकेट, बॉल थ्रो, लंबी कूद, दौड़ ) साइकिलिंग, कबड्डी, फुटबॉल व वालीबॉल विधाएं शामिल हैं। विद्यालय स्तर पर चयनित बच्चे संकुल स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.