मोतिहारी, अप्रैल 23 -- कुण्डवा चैनपुर,नि.स.। कुण्डवा चैनपुर पुलिस ने थाना क्षेत्र के गवन्द्री उर्दू बालक वद्यिालय से 17 अप्रैल को चुराये गये बर्तन के साथ चोर को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार चोर चिरैया थाना क्षेत्र के महुआवा का फैसल आफताब है। फैसल का ननीहाल गवन्द्री मे ही है। थानाध्यक्ष राकेश कुमार राय ने बताया कि विगत एक माह के भीतर गवन्द्री उर्दू बालक एव गवन्द्री पूर्वी टोला स्कूल से एमडीएम के बर्तन की कई बार चोरी हो गयी थी। वद्यिालय के किचेन के गेट का जंजीर तोड़कर कर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। चोरी के बावत वद्यिालय के प्रधान मो. जफीर अंसारी ने कुण्डवा चैनपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस को सोमवार को सूचना मिली कि एक आदमी पुआल मे छुपाया गया बर्तन एक बैग में लेकर जा रहा है। गश्ती पर निकले सअनि जितेंद्र सिंह को गवन्द्री भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.