सुल्तानपुर, मई 28 -- शिकायत के बाद बरामद हुई सरिया, नहीं दर्ज हुई रिपोर्ट धनपतगंज, संवाददाता धनपतगंज थानांतर्गत मझवारा स्थित कमला केशव सरस्वती विद्या मन्दिर के संस्थापक ने विद्यालय के एक जिम्मेदार पर सरिया बेचने की तहरीर थाने में दी। सरिया बरामदगी के बाद भी पुलिस अभी तक आरोपी पर मुकदमा नहीं दर्ज कर सकी है। संस्थापक केशवलाल जायसवाल ने स्कूल के एक जिम्मेदार कर्मचारी पर आरोप लगाते हुए नामजद तहरीर दी है। आरोप है कि पिछले बुधवार को विद्यालय निर्माण के लिए सरिया ट्रक से मंगवाई गई थी। बीच रास्ते में ही विद्यालय के एक जिम्मेदार कर्मचारी ने ट्रक रूकवाकर 22 बंडल सरिया पिकअप वाहन से कहीं ले जाकर बेच दिया। इसकी तहरीर दी गई। तहरीर मिलते ही आनन फानन में पुलिस ने सरिया बरामद कर विद्यालय पहुंचा दिया और लिखापढ़ी में सुपुर्दगी भी कर दी गयी। परन्तु सामान बरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.