बेगुसराय, फरवरी 10 -- सिंघौल, निज संवाददाता। विद्यालय संचालन की प्रक्रिया एक सुनियोजित प्रणाली है जो शैक्षिक लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिये योजना प्रबंधन व निगरानी पर आधारित होता है। विद्यालय के परिपेक्ष्य में विद्यालय संचालन के अंतर्गत प्रशासनिक कार्य, बजट, मानव संसाधन प्रबंधन, कार्य विभाजन, सुविधाओं का रखरखाव,सुरक्षा तथा शैक्षणिक गतिविधियों का सुचारु संचालन ये सभी उत्तरदायित्वपूर्ण ढ़ंग से सामुहिक एवं व्यक्तिगत भागीदारी शामिल है। यह कहना है मोहनपुर मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक विनय कुमार का। वे मंगलवार को रतौली मध्य विद्यालय में आयोजित तीन दिवसीय कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने सभी शिक्षकों से विद्यालय संचालन में पूरी ईमानदारी, समर्पण व प्रतिबद्धता के साथ अपना योगदान देने का आह्वान किया। विद्यालय के एचएम धनंजय कुमार ने बताय...