सीवान, जनवरी 21 -- बसंतपुर । थाना क्षेत्र के उच्च माध्यमिक विद्यालय मोलनापुर में विद्यालय शिक्षा समिति के सदस्यों के लिए चल रहे तीन दिवसीय गैर-आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत द्वितीय दिवस का प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संकुल संचालक निजामुद्दीन ने की, जबकि प्रशिक्षण का संचालन प्रशिक्षक वंदना कुमारी एवं दिनेश कुमार ने संयुक्त रूप से किया। प्रशिक्षण में शिक्षा समिति अध्यक्ष, सचिव व माता सदस्यों को समिति की भूमिका, उपस्थिति पंजी व अभिलेख संधारण, विद्यालय विकास योजना, सामुदायिक सहभागिता तथा शिक्षा की गुणवत्ता सुधार से जुड़े बिंदुओं की जानकारी दी गई। साथ ही, विद्यालय संचालन में पारदर्शिता और उत्तरदायित्व पर विशेष जोर दिया गया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक अनूप कुमार सहित नवीन कुमार, कमलेश्वर कुमार सिंह, रूबी कुमारी ठाकु...