कटिहार, फरवरी 25 -- फलका। एक संवाददाता मंगलवार को फलका प्रखंड के उत्क्रमित बालिका माध्यमिक विद्यालय पोठिया में विद्यालय शिक्षा समिति के सशक्तिकरण के दिशा में प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में तीन दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण का शुरुआत किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम कॉम्प्लेक्स रिसोर्स सेंटर की प्रधानाध्यापिका सह संचालक निहारिका कुमारी की अध्यक्षता में मास्टर ट्रेनर आलोक कुमार, उत्प्रेरक साकेत कुमार के द्वारा शुरुआत किया गया। जिसमे संकुल एक विद्यालय के प्रधानाध्यापक, शिक्षा समिति के अध्यक्ष,सचिव,सदस्य कुल छह सदस्य प्रतिभागियों के रूप में भाग लिया। सहभागिता और विद्यालय प्रशासन सामुदायिक सहभागिता तथा शैक्षणिक सुधार से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर विस्तार पूर्वक प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही मास्टर प्रशिक्षक के द्वारा मुख्यमंत्री ...