बेगुसराय, जनवरी 3 -- मटिहानी, संवाद सूत्र। स्थानीय आरकेएल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मटिहानी के सभागार में शनिवार को गुरु गोष्ठी की गई। इसमें विद्यालय विकास अनुदान की राशि को अविलंब व्यय करने पर जोर दिया गया। साथ ही परीक्षा पे चर्चा 2026 कार्यक्रम के अंतर्गत कक्षा 6 से 12 तक के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं अभिभावकों के पंजीकरण को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में पीबीएल, इंस्पायर मानक अवार्ड, शिक्षकों के वेतन से संबंधित समस्याएं एवं उनके निदान पर भी विचार किया गया। बीडीओ सह बीईओ ने वेतन संबंधी समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। प्रखंड साधनसेवी ने मध्याह्न भोजन योजना के अंतर्गत गनी बैग लिमिट एवं व्यय से संबंधित विभिन्न प्रक्रियाओं की जानकारी दी। बैठक में चंद्रकांत, मनोज कुमार, राय, रवि कुमार, कंचन कुमारी, शहरिकांत, निर्पेंद्र पटेल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.