पटना, मार्च 10 -- शिक्षा विभाग ने सभी विद्यालयों में कार्यरत कोटिवार शिक्षकों की विवरणी 12 मार्च ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर अपलोड करने का निर्देश जिलों को दिया है। विभाग ने कहा है कि 13 मार्च से सभी श्रेणी के शिक्षकों के तबादले को लेकर सॉफ्टवेयर चालू होगा, जिसके बाद शिक्षकों की विवरणी अद्यतन नहीं होगी। प्रमाणपत्र में जिला शिक्षा पदाधिकारी और जिला कार्यक्रम पदाधिकारी यह लिखित रूप से देंगे कि विवरणी में त्रुटि पाये जाने पर उनके विरुद्ध कार्रवाई करने के लिए विभाग स्वतंत्र होगा। इसको लेकर शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को सोमवार को पत्र लिखा है। उन्होंने पत्र में लिखा है कि एक बार सॉफ्टवेयर चलाने में सात दिन लगेंगे, इसलिए एक बार सॉफ्टवेयर चलाने के बाद पुन: किसी प्रकार का संशोधन नहीं हो सकता है। पोर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.