बिजनौर, दिसम्बर 16 -- विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान से,सम्बद्ध सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज रामलीला बाग, नगीन में सप्त शक्ति संगम कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम की प्रमुख पूनम गुप्ता जी रही। कार्यक्रम की संयोजिका प्रतिभा ने कार्यक्रम की प्रस्तावना प्रस्तुत की और इसके महत्व पर प्रकाश डाला। इस कार्यक्रम का संचालन प्रतिभा चक्रवर्ती और अध्यक्षता प्रियंका अग्रवाल ने की। मुख्य अतिथि के रूप में संपत्ति देवी रही। पूनम गुप्ता ने भारत के विकास में महिलाओं की भूमिका के विषय में जानकारी दी। मनु नागर ने वक्ता के रूप में कुटुम्ब एवं पर्यावरण के संबंध में भारतीय दृष्टि का विषय लिया। कार्यक्रम में पूनम रानी को विशिष्ट कार्यक्रमों के लिए सम्मानित किया गया । विद्यालय की बहिनों द्वारा रानी लक्ष्मीबाई , इंदिरा गांधी, सुश्री द्रौपदी मुर्मू ...