पूर्णिया, अगस्त 31 -- रानीपतरा, संवाद सूत्र। पूर्व प्रखंड के रजीगंज पंचायत के मध्य विद्यालय आदिवासी रानीपतरा के वरीय शिक्षिका सुमित्रा देवी के विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन कर वरीय शिक्षिका को विदाई दी गयी। मौके पर सदर विधायक विजय खेमका, जिला परिषद उपाध्यक्ष नीरज कुमार सिंह उर्फ छोटू सिंह, जिला पार्षद राजीव कुमार सिंह, संजीव कुमार उर्फ विवेका यादव, जिला शिक्षा पदाधिकारी रविन्द्र कुमार प्रकाश, प्रखंड विकास पदाधिकारी शैलेश कुमार केसरी, राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित सेवानिवृत शिक्षक प्राणमोहन झा उपस्थित थे। कार्यक्रम के आयोजन की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी शैलेश कुमार केसरी ने किया, वहीं मंच संचालन कनीनिका सर्वाधिकारी ने किया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक मनोज कुमार मंडल के द्वारा सभी आगंतुक अतिथियों को पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र देकर सम्म...