बगहा, फरवरी 7 -- बेतिया, बेतिया कार्यालय रामकृष्ण विवेकानंद विद्या मंदिर में हिंदी अंग्रेजी वाद- विवाद सह गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत में विद्यालय के प्राचार्य इंद्रजीत चक्रवर्ती ने आगत अतिथियों का स्वागत किया। वही निदेशक डॉ मदन बनिक ने निर्णायक मंडली में उपस्थित तीनों अतिथियों को शाॉल और गिफ्ट देकर सम्मानित किया। इस प्रतियोगिता को चार वर्गों क्रमश: ए, बी, सी, एवं डी में विभाजित की गई। जिसमें हिंदी - अंग्रेजी वाद-विवाद, गीत गायन का आयोजन किया गया। बच्चों ने नारी शिक्षा, समय का सदुपयोग, डिजिटल इंडिया, शिक्षा का महत्व,आज का युवा एवं राष्ट्र,आज का मिडिया,ए. आई.,आदि ज्वलंत विषयो पर एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। निर्णायक मंडली में शामिल अंग्रेजी के डॉ अब्दुल कुरैशी सहायक प्राध्यापक अंग्रेजी विभाग एम. जे. के.कॉलेज ने कह...