हरदोई, मार्च 10 -- पिहानी। संविलियन विद्यालय मंसूरनगर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। बच्चों को प्रेरित कर रोज विद्यालय भेजने वाली महिलाओं को सुपर मॉम अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि माधुरी मिश्रा और विशिष्ट अतिथि लक्ष्मी वर्मा मौजूद रहीं। अध्यक्षता बीईओ प्रियंका सिंह ने की। इंचार्ज प्रधानाध्यापक विजया अवस्थी ने बताया कि नियमित विद्यालय आने वाले मेधावी बच्चों की मांओं को यह अवार्ड वर्ष में एक बार दिया जाता है। एक दर्जन महिलाओं को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया। अध्यक्षता कर रहीं खंड शिक्षा अधिकारी प्रियंका सिंह ने नवाचारों के लिए विद्यालय स्टाफ की सराहना की। सेविनी, आदर्श सूर्यवंशी, सुधीर शुक्ला, ज्ञानेन्द्र कुमार, अविक्षित, आरती, नवल किशोर आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...