किशनगंज, दिसम्बर 24 -- दिघलबैंक। बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत 100 दिवसीय जन जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत आज प्रखंड के विभिन्न उच्च माध्यमिक विद्यालयों में छात्र-छात्राओं द्वारा बाल विवाह के विरुद्ध शपथ ली गई। यह कार्यक्रम महिला एवं बाल विकास निगम, बिहार के निर्देशानुसार आयोजित किया गया। इस दौरान प्रखंड के 2 प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय तुलसिया,धनतोला,उच्च विद्यालय तुलसिया, उच्च माध्यमिक विद्यालय गंधर्वडांगा, तालगाछ आदि विद्यालयों में आयोजित शपथ ग्रहण कार्यक्रम के दौरान बच्चों को बाल विवाह के दुष्परिणामों की जानकारी दी गई। इस दौरान शिक्षकों ने उपस्थित बच्चों को बताते हुए कहा कि बाल विवाह न केवल कानूनन अपराध है, बल्कि यह बच्चों के स्वास्थ्य, शिक्षा और भविष्य पर भी गंभीर नकारात्मक प्रभाव डालता है। बच्चों को यह भी समझाया गया कि बाल व...