बेगुसराय, फरवरी 7 -- खोदावंदपुर ,निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के मिर्जापुर चौक से मसुराज गांव जाने वाली मुख्य पथ के ठीक बगल में स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय मिर्जापुर में चहारदीवारी नहीं रहने से बच्चे खतरे के साये में स्कूल जाने आने के लिए विवश हैं। यह सड़क अत्यंत व्यस्त सड़क की श्रेणी में है। इस पथ पर छोटे बड़े वाहनों का हमेशा आना जाना लगा रहता है। सड़क और स्कूल का अहाता एक ही है जिसके कारण बच्चों के साथ किसी भी समय होने वाले खतरे की आशंका से स्कूल के शिक्षक और अभिभावक भयभीत रहते हैं। इस विद्यालय की प्रधानाध्यापिका लक्ष्मी भारती ने बताया कि विद्यालय की घेराबंदी करना अत्यंत आवश्यक है। स्कूल में चहारदीवारी हो जाने से बच्चे सुरक्षित रहेंगे और पठन पाठन व्यवस्था में व्यवधान भी नहीं होगा। नहीं रहने से बच्चे हमेशा सड़क की तरफ भागते रहते हैं। ...