देवरिया, फरवरी 7 -- देवरिया, निज संवाददाता। सदर विकास खण्ड के प्राथमिक विद्यालय घटैला गाजी में विद्यालय का दरवाजा तोड़कर अराजकतत्वों ने अंदर रखे गए सामान के साथ तोड़फोड़ किया। वहीं में विद्यालय में लगे मोटर को चुराने का प्रयास किया गया है। विद्यालय के बरामदे में बियर की बोतलें भी बरामद हुई हैं। मामले में प्रधानाध्यापक ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। विद्यालय में पढ़ाई के बाद गुरूवार को विद्यालय का ताला बन्द कर प्रधानाध्यापक व अन्य लोग घर चले गए। शुक्रवार की सुबह जब प्रधानाध्यापक जयदीपनाथ त्रिपाठी विद्यालय पहुंचे तो वे विद्यालय की स्थित देखकर दंग रह गए। कुछ अराजकतत्वों द्वारा गुरूवार की रात को विद्यालय के कमरे का फाटक तोड़कर अंदर रखी कुर्सियों व टेबल को तोड़ दिया गया था। वहीं किताबों को इधर- उधर बिखेर दिया गया था। वि...