दुमका, जुलाई 3 -- दुमका, प्रतिनिधि। डायट सभागार, दुमका में शिक्षा क्षेत्र में गुणात्मक सुधार एवं मैट्रिक तथा इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम में उल्लेखनीय सुधार के उद्देश्य से उपायुक्त अभिजीत सिन्हा द्वारा शिक्षक संघ के प्रतिनिधियों के साथ एक महत्वपूर्ण संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस संवाद के दौरान शिक्षकों ने व्यावहारिक समस्याओं जैसे कि शिक्षकों की कमी, कक्षाओं की अनुपलब्धता, विद्यालय की चाहरदीवारी का अभाव, जर्जर भवन तथा खराब चापाकलों आदि से संबंधित मुद्दों को सामने रखा। उपायुक्त ने शिक्षकों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि शिक्षकों की कमी को दूर किया जाएगा। विद्यालय भवन की मरम्मति तथा आवश्यक छोटे कार्यों हेतु विद्यालय विकास कोष की राशि का समुचित उपयोग करने का सुझाव दिया गया। विशेष रूप से खराब चापाकलों की मरम्मति हेतु 1...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.