रांची, फरवरी 25 -- तमाड़ प्रतिनिधि।झारखंड प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष संजय महतो के नेतृत्व में केंद्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा से मिलकर बिरसा उच्च विद्यालय जोजोहातू, अड़की में विद्यालय भवन की चहारदीवारी की मांग को लेकर मांगपत्र सौंपा गया। मंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि लोकसभा चुनाव के पहले बिरसा उच्च विद्यालय जोजोहातू की मांग पूरी की जाएगी। प्रतिनिधिमंडल में झारखंड प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष संजय महतो, प्रधानाध्यापिका मालती कुमारी, शिक्षक रामनाथ महतो, मंगल सिंह मुंडा, शिवशंकर प्रमाणिक भाजपा के वरिष्ठ नेता सागर मुंडा, फगुआ मुंडा, अवधेश सांडिल्य और रामसिंह मुंडा शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...