प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 23 -- अजगरा, हिन्दुस्तान संवाद। विद्यालय परिसर में ट्रांसफॉर्मर खुले में रखा है। वहीं से एचटी लाइन भी गुजरी है। हर दिन विद्यालय में बच्चे आते हैं। किसी समय बड़ी अनहोनी हो सकती है। यह जानने के बाद भी जिम्मेदार अधिकारी मौन हैं। जबकि हेडमास्टर से लेकर प्रधान व प्रबंध समिति के अध्यक्ष तक विद्यालय परिसर से ट्रांसफॉर्मर हटवाने की मांग कर चुके हैं। लक्ष्मणपुर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय पूरनपुर खास में ट्रांसफॉर्मर से खतरा बरकरार है। लंबे समय से विद्यालय परिसर में ट्रांसफॉर्मर रखा है। बिना सुरक्षा घेरा विद्यालय परिसर में रखा ट्रांसफॉर्मर अनहोनी की वजह बना है। इसके साथ ट्रांसफॉर्मर से निकली एचटी लाइन भी है। लंबे समय से विद्यालय परिसर में बनी इस समस्या को लेकर विद्यालय के शिक्षक चिंतित रहते हैं। समस्या को लेकर विद्यालय के हेड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.