भभुआ, फरवरी 5 -- चौरसिया के जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रबंधन समिति की बैठक संपन्न डीएम ने विद्यालय की गतिविधियों का किया निरीक्षण, विकास के दिए सुझाव (युवा पेज) भभुआ, नगर संवाददाता। जवाहर नवोदय विद्यालय चौरसिया में विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक जिलाधिकारी नितिन कुमार सिंह के नेतृत्व में हुई। डीएम ने विद्यालय परिसर में जैविक खाद इकाई स्थापित करने का निर्देश देते हुए छात्रों के कल्याण से जुड़ी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया। बैठक में समिति के अध्यक्ष के रूप में जिलाधिकारी, सचिव प्राचार्य चौधरी मनार्जन सिंह, सदस्यों में मेडिकल ऑफिसर, चूरामन 2 उच्च विद्यालय के प्राचार्य, अभिभावक प्रतिनिधि प्रदीप कुमार पटेल और सविता कुमारी तथा वरिष्ठ शिक्षक शिव कुमार भाग लिए। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने विद्यालय की शैक्षणिक एवं प्रशासनिक गतिविधियों...