बेगुसराय, अगस्त 14 -- साहेबपुरकमाल, निज संवाददाता। गत दो दिनों से लगातार हुई बारिश के कारण प्रखंड की रघुनाथपुर करारी पंचायत स्थित सेनापति उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में जलजमाव से स्थिति नारकीय बनी हुई है। घुटने तक पानी जमा है। इससे छात्र-छात्राओं व शिक्षकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जलजमाव के कारण बुधवार को छात्र-छात्राओं की उपस्थिति नगण्य रही। वहीं, गुरुवार को भी जलजमाव का असर विद्यालय में देखने को मिला। शिक्षक घुटनेभर पानी में चलकर विद्यालय में प्रवेश कर रहे हैं। इस संबंध में गांव निवासी सामाजिक कार्यकर्ता अशोक यादव, रामशरण राय, अजीत राय, विकास यादव, प्रवीण यादव आदि कहते हैं कि यह समस्या एक दिन की नहीं है। एक दिन लगातार बारिश होने पर भी इस विद्यालय में जलजमाव आम बात हो गयी है। इस मामले में विद्यालय प्रबंधन को कोई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.