उरई, फरवरी 2 -- उरई। तंबाकू जागरूकता कार्यक्रम के तहत मॉर्निंग स्टार स्कूल में तंबाकू जागरूकता कार्यक्रम में बच्चों को तंबाकू से होने वाली जानलेवा बीमारियां बता नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई। तंबाकू पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता कराई गई और इसमें विजेता बच्चों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ वीरेंद्र सिंह के निर्देशानुसार तंबाकू मुक्त शिक्षण संस्थान के तहत मार्निग स्टार चिल्ड्रिंस सीनियर सेकेंडरीई में छात्र छात्राओं को जागरूक किया। जिला सलाहकार तृप्ति यादव एवं काउन्सलर महेश कुमार ने प्रधानाचार्य रजनीश सिंह की उपस्थिति में शिक्षकों, कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं को शपथ दिलाई। वहीं तंबाकू जागरूकता पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता हुई। इसमें 83 बच्चों ने प्रतिभाग किया। ज...