छपरा, नवम्बर 2 -- फोटो- 2 कपिलदेव प्रसाद श्रीवास्तव की रविववार को 106 वीं जयंती पर आयोजित समारोह में शिरकत करते लोग छपरा। ब्रजकिशोर किंडरगार्टन के प्रांगण में विद्यालय के संस्थापक सचिव और महान शिक्षाविद् कपिलदेव प्रसाद श्रीवास्तव की 106 वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। सचिव डॉ पंकज कुमार प्राचार्य द्वय मुकेश श्रीवास्तव (बी. के. के. जी), संतोष कुमार (सी.सी.एस),शिक्षक और विद्यालय परिवार के सभी सदस्य उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ सचिव महोदय के कर कमलों से संस्थापक सचिव की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर किया गया। तत्पश्चात विद्यालय की छात्रा स्तुति के द्वारा 'प्रभु तुमको निहारने को......' भजन की सुमधुर प्रस्तुति दी गई। जयंती के इस पावन अवसर पर विद्यालय के सचिव ने संस्थापक सचिव महोदय को नमन करते हुए कहा कि उनके अनेक नैतिक मूल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.